फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीवार गिरने से मजदूर की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बदलापुर प्रयागराज रोड पर दुगौली गांव में निर्माणाधीन मकान के सामने नाला की मिट्टी निकालते समय दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार की है।
विज्ञापन

गांव में डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्माणाधीन मकान के सामने जल निकासी के लिए नाला बन रहा है। केवटली गांव निवासी हरीलाल बिंद (55) और दिनेश मिट्टी निकाल रहे थे। इसी बीच दिनेश यादव लघु शंका के लिए चला गया। जैसे ही वह बाहर निकला मिट्टी गिरने से हरीलाल उसमें दब गया। आवाज सुनकर दिनेश दौड़ कर आया और हरीलाल को निकालने का प्रयास किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हरीलाल मजदूरी करके परिवार की पालन पोषण करता था। उसके पास चार बेटे धर्मेंद्र (28), महेंद्र (22), शनि (18) और अभिषेक (12) हैं। छोटे बेटे अभिषेक को हरीलाल पढ़ा रहे थे। तीन बेटियां है। जिसमें एक बेटी कुसुम की शादी हो गई है। सुमन और साधना की शादी होनी है।

पीलीभीत की मंडी समिति स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खड़े खाद लेने पहुंचे किसान।संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें