सिकरारा। पुलिस ने क्षेत्र के कुकुरिहाव गांव में एक वर्ष भर पहले भूमि विवाद में हुई दो सगी बहनों की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। चौथा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि कुकुरिहाव निवासी रमाशंकर पांडेय के बेटे व घटना के मुख्य आरोपी आशीष पांडेय तथा उसकी पत्नी ममता पांडेय पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। तीनों इन दिनों जेल में हैं। जबकि चौथे आरोपी रमाशंकर को पुलिस तलाश रही है। बता दें कि गांव के ही शिव शंकर पाण्डेय की दो बेटियों पूर्णिमा व अंतिमा को उनके सगे चचेरे भाई आशीष ने जमीनी विवाद में अपनी पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना के समय शिव शंकर मुम्बई में थे। इस कांड का सह आरोपी गांव निवासी राज मिस्त्री बच्चन उर्फ सभजीत गौतम घटना के समय से ही फरार चल रहा था। सोमवार को थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।