फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कृपाशंकर सिंह ने की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करते महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा से जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान आगामी राजनीतिक रणनीति और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान कृपाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जौनपुर और पूर्वांचल के विकास कार्यों, पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
कृपाशंकर सिंह ने बताया कि बैठक में चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कृपाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें