फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग बंद करने के विरोध में रोकी ट्रेन

Wed, 14 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सिटी स्टेशन के पास सैदनपुर रेलवे क्रासिंग बंद करने के विरोध में  मंगलवार का एसडीएम को पत्रक सौंपते ग्रामीण।
विज्ञापन
वाराणसी सुल्तानपुर रेल लाइन पर सिटी स्टेशन के पास स्थित सैदनपुर रेलवे क्रासिंग को बंद करने के विरोध में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने वाराणसी पैसेंजर रोक कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के  ट्रैक जाम करने की सूचना पर पहुंचे लाइन बाजार थानेदार ने समझाने की कोशिश की लेकिन कोई हटने को तैयार नही हुआ।
विज्ञापन


खबर मिलने पर पहुंचे एसडीएम सदर के आश्वासन पर लोग ट्रैक से हटें और रेलवे यातायात व्यवस्था बहाल की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सिटी स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित रेलवे क्रासिंग को चार दिनों से बंद कर दिया गया है। क्रासिंग के दोनों तरफ गड्ढा खोद दिया गया है।

ग्रामीण चार दिन इसका इंतजार किया कि क्रासिंग खोल दी जाएगी लेकिन ऐसा नही हुआ। जब पता किया तो रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्रासिंग को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को ट्रैक पर आकर बैठ गए। वाराणसी से सुल्तानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण ट्रैक पर बैठे रहे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हटने को तैयार नही रहे। एसडीएम सदर ने आश्वासन देते हुए कहा कि रेलवे अधिकारियों क्रासिंग बंद करने की कोई सूचना नही दी। बंद करने के बाद सूचना दी गई, रेलवे अधिकारियों से कहा गया था कि वह ब्रिज बनने तक क्रासिंग को खोलकर रखे।

एसडीएम ने कहा कि डीएम और रेलवे अधिकारियों से बात करके क्रासिंग को खोलवा दिया जाएगा।  ट्रैक जाम करने वालों में क्षेत्र के सैदनपुर, सीहीपुर, पालपुर, कंधरपुर, मदारपुर, सुल्तानपुर दरवेश अली सहित तमाम गांव के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें