जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पंहुचे डीएम दिनेश कुमार सिंह।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएस डा. एके शर्मा से कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग तथा मरीजों के बारे में जानकारी ली। जिला अस्पताल के कोविड चिकित्सालय में एंटीजन किट द्वारा कोरोना की जांच की जा रही है। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड का निरीक्षण किया तथा भर्ती मरीजों से दवाओं एवं भोजन की उपलब्धता की जानकारी ली। डीएम मरीजों से पूछा कि इलाज के नाम पर उनसे किसी भी प्रकार का पैसा तो नहीं लिया जा रहा है। महिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 100 बेड का एल-2 हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। जिसमें 25 अगस्त से कोरोना मरीज भर्ती किए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि अस्पताल प्रारंभ करने से पूर्व सभी जगह सीसीटीवी कैमरे, एसी, टीवी तथा ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर ली जाए। ताकि मरीजों को भर्ती को भर्ती करने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस डा. एके शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल डा. आरएस सरोज आदि उपस्थित रहे।