कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कवि डॉ. कुमार विश्वास की पहल पर केराकत ब्लॉक के देवराई गांव में विश्वास कोविड केयर केंद्र की शुरुआत हुई है। प्रधान ज्योति भारती के पति जिलेदार गौतम ने सेंटर का उद्घाटन किया।
केंद्र के संचालक आनंद कुमार ने बताया कि गांव में कई लोग कोरोना संक्रमण के लक्षण से पीड़ित हैं, लेकिन वे जांच नहीं करा रहे हैं। ऐसे में गांव में कोविड केयर केंद्र खुलने को सहूलियत होगी। हल्के लक्षण वाले मरीजों को निशुल्क मेडिसिन किट वितरित किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की समय-समय पर जानकारी ली जा रही है। किट में आवश्यक दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि मौजूद हैं। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क परामर्श के लिए ऑनलाइन चिकित्सक की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, सत्यम कुमार, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।