फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंडा खाने के विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार जरौटा सड़क पर सोमवार की देर शाम अंडा खाने के विवाद को लेकर मारपीट के बाद चाकूबाजी हो गई। इसमें दुकानदार सहित तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने चाकू मारने वाले व्यक्ति को पकड़कर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के जरौटा निवासी रमेशचंद अपने बेटे सुरेश के साथ जरौटा मार्ग पर अंडे की दुकान खोल रखे हैं। रात करीब आठ बजे जरौटा गांव के कृष्ण अर्जुन वहां अंडा खाने आए। इसी दौरान मड़ियाहूं के साहोपट्टी निवासी शनि पटेल व घनापुर गांव के रोहित पाल व सोनू भी पहुंचे। पहले अंडा लेने को लेकर कहासुनी होने लगी। वहां चाकू लेकर आए शनि पटेल ने कृष्ण अर्जुन के सीने व हाथ पर चाकू से मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। यह देखकर दुकानदार सुरेश व रमेश बीच-बचाव करने आए तो सुरेश के कमर में चाकू मार दिया तो रमेश की भी तीनों ने पिटाई कर दी। यह तांडव देखकर ग्रामीण और अन्य दुकानदारों ने शनि को पकड़कर पिटने के बाद पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए।
घायल कृष्ण अर्जुन, सुरेश, रमेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस देर रात शनि पटेल, रोहित पाल, सोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि अंडा पहले खाने को लेकर विवाद हुआ था। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनि को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें