रामपुर । स्थानीय कस्बे में पेट्रोल पंप के पास स्थित साइकिल की दुकान में बुधवार की सुबह 5 बजे बिजली का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से फैज अहमद उर्फ डब्बू (16) पुत्र हफीज की मौत हो गई। वह अपनी साइकिल की दुकान में बिजली का तार ठीक कर रहा था । तभी छत की एंगल मे करेन्ट आ जाने से उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रुप से झुलसे किशोर को स्थानीय लोग चिकित्सक के पास ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।