फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लोन औक इन्वेस्टमेंट के नाम पर ढाई करोड़ की साइबर ठगी में सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। साइबर क्राइम पुलिस ने बजाज कंपनी में लोन, इन्वेस्टमेंट और बजाज रन टूर एंड ट्रैवल्स एवं इंश्योरेंस पैकेज के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सुखलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से शुक्रवार की रात 8:30 बजे सरगना शुभम सिंह निवासी पपरावन थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राहक सेटिंग का काम मुंबई में रह रहे आरोपी के जीजा, बहन और भाई करते थे।
अब तक ढाई करोड़ रुपये की ठगी करने की बात सामने आई है। आरोपी 2021 से ठगी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में एक प्राथमिकी और अलग-अलग राज्यों से साइबर क्राइम पोर्टल पर 20 से अधिक साइबर ठगी (एनसीआरपी कम्प्लेंट) के मामले दर्ज हैं। आरोपी फर्जी आधार कार्डों पर पता परिवर्तित कर स्वयं, अपने परिचितों तथा अन्य व्यक्तियों के नाम से एवं बजाज रन टूर एंड ट्रैवल्स फर्म के नाम से कई बैंक खाते खुलवाए गए थे। इन खातों में लोगों से ठगी गई धनराशि जमा कराई जाती थी। इसके बाद जौनपुर एवं आसपास के जनपदों में एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा सीएससी सेंटरों के माध्यम से तत्काल धनराशि निकाल ली जाती थी। अब तक ढाई करोड़ रुपये की ठगी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी शुभम सिंह बीए पास है। उसकी अधिकांश बातें जीजा और दीदी से होती थी, जिसकी पुष्टि जांच में हुई है। वह पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश में लगा रहा। जीजा के बारे में बताता है कि वह काल सेंटर चलाता था, लेकिन बाद में बोला था कि वह वकील हैं। जांच के बाद पुलिस ने ठगी का खुलासा किया है। कुछ ही समय में शुभम करोड़ पति बन गया। इस समय वह गांव में घर बनवा रहा था।

ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंची पुलिस। संवाद

ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें