फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ परेड में भाग लेगी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
75 वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ दिल्ली में आयोजित परेड में क्षेत्र के बघौरा गांव की बिटिया को भाग लेते देखने को परिजनों सहित गांव वाले भी उत्साहित हैं। सभी को बिटिया की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। गांव में उसके चयन से जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्र की बेटी खुशी मिश्रा टीडी पीजी कालेज से अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। पिता ने बताया कि खुशी ने बचपन से ही अपने दादा रामचंद्र मिश्र को सेना की वर्दी में देखकर सेना में जाने का मन बना लिया था। इसी क्रम में वह इंटर की पढ़ाई मां शारदा बालिका विद्यालय से करके टीडी पीजी कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष से ही एनसीसी में प्रवेश लिया। अंतिम सेमेस्टर में जाते-जाते कठिन परिश्रम व कड़ी ट्रेनिंग के फलस्वरूप उसे कर्तव्य पथ की परेड में शामिल होने का मौका मिल गया। वह जनपद की अकेली छात्रा कैडेट है जिसे यह ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। भारतीय सेना के एएमसी से सेवानिवृत्त दादा रामचंद्र ने बताया कि यह हम लोगों के लिए यह गौरव का पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें