आनंद सिंह जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को राज कालेज के क्रीड़ांगन पर हुआ। उद्घाटन मैच शाहगंज व केराकत स्पोर्टिंग क्लब के मध्य हुआ। इस दौरान केराकत स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि बिजली विभाग संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शाहगंज व केराकत स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों द्वारा अच्छे-अच्छे पासों पर एक दूसरे पर लगातार आक्रमण कर रही थी। इस दोरान पहले हाफ तक दोनों
टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी। इसके बाद दूसरे हाफ में केराकत के खिलाड़ी संतराम द्वारा अभिमन्यु यादव को अच्छा पास दिया। जिस पर अभिमन्यु यादव ने टीम कीे ओर से पहला गोल किया। दूसरा गोल भी संतराम द्वारा कार्नर पर बेहतरीन पास
पर किया। इसके बाद समय समाप्त हो गया। इस दौरान केराकत की टीम दो -0 से आगे हो गई। मैच में रेफरी की भूमिका असगर अली व स्कोरर की भूमिका धीरज यादव ने निभाई।
इस अवसर पर सूशील सिंह रोठौर, डा.कौशल त्रिपाठी, विनोद सोनकर, शैलेष यादव, सतीश यादव, राहुल पाठक, भानु यादव, मुहम्मद सलीम आदि रहे।