दुकानों पर खरीदारी करते कांवड़ यात्री। संवाद
मड़ियाहूं। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। बाजार भगवामय हो गया है। मुख्य बाजार में कांवड़, भगवा वस्त्र, गमछा, त्रिशूल, डमरू, जलपात्र, पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कांवड़, भगवा टी-शर्ट, गमछा और अन्य पूजन सामग्री की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए नगर पहुंच रहे हैं। बाजार में विभिन्न आकार और आकर्षक डिजाइन की कांवड़ उपलब्ध हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने तक बिक्री में और तेजी आएगी।
दुकानदार संतोष ने बताया कि कांवड़ की बिक्री कम है। लोग प्लास्टिक गैलन का उपयोग कर रहे हैं। राहुल चौरसिया ने बताया कि बोलबम वाले सूती कपड़े पहले से महंगे हुए हैं। कांवड़ का डंडा पिछले साल 12 रुपये में था। संवाद