जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन पूरारामसिंह गांव में सोमवार की सुबह कानपुर पुलिस पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से वह आरोपी के घर दबिश दिया। सवायन रामसिह पूरा गांव निवासी मंजित चौहान पुत्र लल्लू चौहान और उसके कुछ साथी बिगत दिनो कानपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के किसी ब्यापारी के यहां से लगभग डेढ करोड के सामान की चोरी करके फरार हो गए है,जब कि क्षेत्र मे चर्चा है कि मंजित चौहान वहां के पुलिस के गिरफ्त मे आ गया है। कल्याणपुर कानपुर थाने के दरोगा डीसी राजपूत व पुलिस टीम के साथ चोरी के आरोपी व उसके भाई सहित कुछ साथियों की तलाश मे गांव पहुंच कर जगह- जगह दबिश दिया। कुछ घंटे बाद सरपतहां की पुलिस शातिर चोर मंगल चौहान को पकड लिया गया। पुलिस मेडिकल परीक्षण करके कानपुर पुलिस को सौप दिया गया। गांव मे चर्चा है कि मंगल चौहान रबिवार को रात्रि मे घर आया था।कुछ साल पहले मंजित चौहान और उसका पडोसी मंगल चौहान मुम्बई मे कई लाख का चोरी करके फरार हो गया था। बाद में मुम्बई की पुलिस गांव.से पकड करे जेल भेज दिया था। वहां से जमानत पर छूट गए थे ।