फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कजरी व सावन के गीतों ने उत्सव को बनाया ख़ास, झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कटरा स्थित बलिभद्र में सर्व वैश्य समाज महिला मंडल की ओर से सावन मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं सावन उत्सव में सज संवर कर नृत्य, कजरी गीत व सावन गीतों के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुमन जायसवाल व अन्य महिलाओं ने भगवान शंकर व मां पार्वती के रूप में सजे झांकी की आरती उतारकर की। इस दौरान महिलाओं ने आकर्षक हरे रंग के पारंपरिक परिधानों और हरी चूड़ियों के साथ सोलह शृंगार किया था। विभिन्न महिला प्रतिभागियों ने अलग-अलग अंदाज में रैंप वॉक, इन आउट, नित्य, पासिंग पिलो और खेलों में बढ़िया प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। अंजु कसौधन, अराधना भोजवाल, कल्पना केशरी, वंदना ऊमरवैश्य, अंजु जायसवाल, मनीषा व राजकुमारी मोदनवाल आदि ने चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगा..गीत पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सावन के झूलों ने मुझको बुलाया, मैं परदेशी घर वापस आया..., सावन में बदरा उमड़-घुमड़ कर बरसे रे, अब तो घर आजा पिया मोर...आदि सावन के गीत हर महिलाओं के जुबान पर थी। रिमझिम बारिश के बीच महिलाएं सावन का आनंद ले रही थी। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका केसरी प्रथम उर्मिला जायसवाल व बीना ऊमरवैश्य द्वितीय तथा आराधना भोजवाल व बबीता ऊमरवैश्य तृतीय स्थान रही। अध्यक्ष सुमन जायसवाल ने हर परिधान का महत्व बताते हुए कहा कि यह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। हरियाली ही जीवन का आधार होता है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन कोमल केशरी व आशा साहू ने किया। इस अवसर पर उर्मिला, सुजाता, संगीता, चित्रा, मनीषा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें