फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खाई में पलटी, 12 घायल

Wed, 06 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बुढ़िया का इनारा के पास मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब रोडवेज बस के चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बस को कच्ची पटरी पर उतार दिया।

पटरी पर नई मिट्टी डाली गई थी जिससे बस 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रयाग डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस इलाहाबाद से सवारी लेकर बदलापुर जा रही थी। बस मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बुढ़िया का इनारा के पास पहुंची थी तभी आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने बस को कच्ची पटरी पर उतार दिया।

पटरी पर नई मिट्टी डाली गई थी जिससे बस का पहिया मिट्टी में धंस गया और बस तकरीबन 10 फीट गहरी खाई में पलट गई।

यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खबर मिलते ही एसओ मुंगराबादशाहपुर रवींद्र श्रीवास्तव भी मयफोर्स मौके पर जा पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के वक्त बस में कुल 25 यात्री सवार थे।

चालक और परिचालक समेत दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल  फूलचन्द्र यादव (50) निवासी सिवरिहा थाना सुजानगंज, प्रेमा देवी (50) पत्नी लालमणि शर्मा, अरविन्द (25) पुत्र हवलदार शर्मा निवासी सोनपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़

और राममूर्ति यादव (50)निवासी पठकौली थाना पट्टी प्रतापगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महराजगंज निवासी चालक आशुतोष कुमार (35) और परिचालक बीएल पाल समेत अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलो के परिवार वालों को सूचना भेजी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें