फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा सुनने मात्र से हो जाता है मनुष्य का उद्धार : रघुश्रेय महाराज

विज्ञापन
बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में नौ दिवसीय श्रीराम कथा से पूर्व
विज्ञापन
बक्शा। उमरक्षा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा धाम यज्ञ स्थल से चलकर गांव भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर होते हुए सई नदी पहुंची। जहां मुख्य यजमान सहित सैकड़ों महिलाओं ने नदी से कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं युवतियों ने घड़े में जल के साथ जय-जयकारों के साथ रवाना हुई चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ युवक जय-जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। कथा व्यास पं. रघुश्रेय महाराज एवं पं. अभिनव मिश्र ने मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल पर मंगल कलश यात्रा पश्चात वेदी निर्माण, पूजन एवं कथा माहात्म्य का आयोजन हुआ। शाम को कथा व्यास रघुश्रेय महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा संकल्प मात्र से जीवन का उद्धार हो जाता है। कथा व्यास ने कहा कि कलयुग में श्रीराम कथा सुन पापियों का भी उद्धार हो जाता है। कथा के अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पद्मा उपाध्याय, मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ला, अरुण उपाध्याय, सुनील सिंह, पं. हीरामणि उपाध्याय, सदानंद शुक्ला, कृष्ण शुक्ला, अशोक दुबे, सुरेश उपाध्याय, रामसागर शुक्ला, राजेश शुक्ला, सूर्यनाथ शुक्ल, संतोष उर्फ ढोलन शुक्ला, मनोज शुक्ल, अशोक शुक्ला, अरविंद शुक्ला, शेषनाथ शुक्ला, राकेश शुक्ला, लक्ष्मी शंकर उपाध्याय, विनोद शुक्ला, लालजी, रोशन प्रजापति, अरविंद सिंह, डब्बू प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें