फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बस 12 दिन, अभी 50 फीसदी भी नहीं जमा हुए असलहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मतदान के लिए महज 12 दिन बचे हैं पर पुलिस अभी तक पचास फीसदी भी लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करा सकी है। यह स्थिति तब है जब जनपद सूबे के अतिसंवेदनशील जिलों में शुमार है। पंचायत चुनाव में यहां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई माफिया की भी दखल है। इसके बाद भी लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के मामले में जिले की पुलिस लक्ष्य से काफी पीछे है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चुनाव से पहले लाइसेंसी शस्त्र जमा कराना है। पुलिस की ओर से सभी 12456 लाइसेंसधारियों को नोेटिस जारी कर चुनाव से पहले शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 5910 शस्त्र विभिन्न थानों के मालखाने या लाइसेंसी शस्त्र की दुकानों पर जमा कराए गए हैं। संवेदनशील जिलों की सूची में शामिल होने को बाद भी शस्त्र जमा कराने के मामले में पुलिस लक्ष्य से काफी पीछे है। गांव के पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने वाले तमाम लोगों ने अपना आवासीय ठिकाना शहर में बना रखा है। स्थायी या अस्थायी रूप से शहर में रहने वाले कई लाइसेंसी असलहाधारियों का नेटवर्क गांव से जुड़ा है। इस नाते पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर के लाइसेंसियों का भी असलहा जमा करवाया जाएगा। पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस 25 फरवरी से ही अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया है। 52 लोगों के कब्जे से पुलिस 53 अवैध शस्त्र बरामद कर सभी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें