तेंदुए की तलाश में खंगाले जंगल-खलिहान
- हिंसक जानवर की तलाश में जुटी है वन विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। हिंसक जानवर की तलाश में वन विभाग की टीम सातवें दिन भी जुटी रही। क्षेत्र के कंधी कला गांव और आसपास के जंगल, खलिहान व नदी किनारे क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की गई। दिन भर की मशक्कत के बाद भी कोई सफलता हासिल नहीं हुआ। तेंदुए के डर से लोग सहमे हैं। कंधी, सकरा, रामपुर, कपुरपुर, बंगालीपुर, सोनहिता, दारुणपुर आदि नदी के तटवर्ती गांव के लोग सहमे हुए हैं। लोग इतने डरे हुए हैं कि खेतों की तरफ जाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। वन रेंज सुजानगंज के पीके सिंह ने कहा कि जानवर कहीं दूर निकल गया लगता है। अभी किसी ने सामने से उसे नहीं देखा है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता था कि हिंसक जानवर तेंदुआ ही है। एहतियात के तौर पर गांव वालों को सलाह दी जा रही है कि वह जंगलों की तरफ नहीं जाएं। सकरा गांव निवासी माता चरण, कमलेश पांडेय, कंधी गांव निवासी दयाशंकर, चोरहा गांव निवासी विनोद यादव आदि ने बताया कि तेंदुआ का खौफ े। लोग खेतों और जंगलों की तरफ नहीं जा रहे हैं।