फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जेपीएल का आगाज, मैदान में उतरेंगी 10 टीमें, जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण

विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में जेपीएल के उद्घाटन समारोह में टीमों की जर्सी का अनावरण करते कुलपति प्रो. राक
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 का भव्य आगाज हुआ। जनपद की नौ विधानसभा स्तर पर गठित एक-एक और विश्वविद्यालय की एक टीमें लीग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उद्घाटन समारोह में टीमों की जर्सी लॉन्च करने के साथ ट्रॉफी का अनावरण किया गया। खिलाड़ियों और टीम कप्तानों की मौजूदगी में पूरा स्टेडियम खेलमय नजर आया। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समय के साथ खेलों को लेकर समाज की सोच बदली है। पहले कहा जाता था कि खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब, लेकिन अब खेल युवाओं के लिए सम्मानजनक कॅरिअर का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि जेपीएल विश्वविद्यालय और खेल के बीच मजबूत जुड़ाव का माध्यम बनेगा। इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह अच्छी पहल है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मंच से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि लीग से प्रतिस्पर्धा के साथ खिलाड़ियों में सहयोग और भाईचारे की भावना भी मजबूत होगी। समारोह में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाशधर द्विवेदी, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. राहुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें