भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय जोशी ने कहा कि पत्रकार समाज में शिक्षक की भूमिका निभाता है। पत्रकारों को जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कलम चलानी चाहिए। वह बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में आयोजित जौनपुर पत्रकार संघ के 21 वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकार संवेदनशून्य नहीं होता है। अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने किया। संचालन डाॅ.मधुकर तिवारी व आभार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया। इस दौरान डाॅ.प्रेमप्रकाश विश्वकर्मा, डा. विनय सिंह, पं.रामकृष्ण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।