फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने विद्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में बृहस्पतिवार को संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज मोहम्मद अल्ताफ एवं उप शिक्षा निदेशक प्रयागराज हरिकेश यादव ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनके शैक्षिणक गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। टीम सुबह प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची। जहां अधिकारियों ने कक्षा चार व पांच में पहुंचकर शिक्षा की गुणवत्ता को देखा। विद्यालय में पंजीकृत 344 छात्रों के सापेक्ष महज 244 छात्र ही उपस्थित रहे। इस मौके पर बीईओ शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, एआरपी राजभारत मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें