फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तलब की तदर्थ शिक्षकों की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में तैनात तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संयुक्त शिक्षा निदेश वाराणसी ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात तदर्थ शिक्षकों की सर्विस फाइल तलब की है। अभी तक महज 15 शिक्षकों ने ही अपनी सेवा पुस्तिका उपलब्ध कराया है। दो दिन पूर्व डीआईओएस कार्यालय में हुई बैठक के बाद से शिक्षकों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक के कुल 654 विद्यालय हैं। इसमें से 150 वित्तपोषित, 33 राजकीय और शेष वित्त विहीन विद्यालय हैं। वित्तपोषित विद्यालयों में करीब 363 तदर्थ शिक्षकों की तैनाती है। इसमें से 240 शिक्षकों की तैनाती वर्ष 2000 के पहले की है, जबकि 123 शिक्षकों की तैनाती वर्ष 2000 के बाद की है। 240 शिक्षकों में से अभी तक महज 15 शिक्षकों ने ही अपनी पत्रावली संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराया है। डीआईओएस कार्यालय से शिक्षकों को तीन बार पत्र जारी कर पत्रावली उपलब्ध कराने को कहा गया है लेकिन अभी तक शिक्षक पत्रावली उपलब्ध कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

तीन फरवरी तक पत्रावली उपलब्ध कराने का निर्देश
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी तदर्थ शिक्षकों तीन फरवरी तक अपनी पत्रावली उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं। तदर्थ शिक्षकों के पत्रावली की 15 बिंदुओं पर जांच होनी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से गठित कमेटी तदर्थ शिक्षकों के पत्रावली की जांच करेगी। जांच के बाद शासन को सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी तदर्थ शिक्षकों को अपनी पत्रावली तीन फरवरी तक उपलब्ध कराने को निर्देश दिए हैं। सभी पत्रावलियों की जांच के बाद शिक्षकों की सूची शासन को भेज दी जाएगी। - अशोक नाथ तिवारी, प्रभारी डीआईओएस जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें