पूविवि में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से प्रबंध अध्ययन संकाय की छात्रा को प्रमाण पत्र देती?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से प्रबंध अध्ययन संकाय के सात विद्यार्थियों को जॉब ऑफर पत्र दिया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार की उपलब्धता के लिए प्रयास किए जाएंगे। अब बड़ी-बड़ी कंपनियों को कैंपस सेलेक्शन के लिए बुलाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज और संतोषजनक नौकरी उपलब्ध हो सके। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है। विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी इसी तरह प्रयास करते रहे तो विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ता रहेगा। ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉक्टर संदीप सिंह ने कहा कि प्रबंध अध्ययन संकाय के सात विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है। उन्हें सुल्तानपुर, प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर गोगेवार्क कंपनी के एचआर ऋगवेंद्र सिंह ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास ही काम आते हैं और ऊंचाइयों तक भी वहीं पहुंचता है। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. बीडी शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रजनीश भास्कर, डॉ. रसिकेश, डॉ. आशुतोष सिंह, श्याम त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।