जंघई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आरक्ष्ाण कार्य ठप होने के बाद खिड़की पर लगी यात्रियों की भीड़
जंघई रेलवे स्टेशन पर बिजली न होने से आरक्षण कार्य घंटों बाधित रहा। जिसके चलते यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। कारण यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। घंटेभर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर आरक्षण केंद्र पर टिकट की बिक्री शुरू हुई तब जाकर मामला शांत हुआ। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझाया बुझाया।
जंघई आरक्षण केंद्र मंगलवार को सुबह आठ बजे खुला। टिकट काउंटर बाबू ने आरक्षण केंद्र खोला तो पता चला की यूटीएस में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। यूटीएस खराब होने की जानकारी जब यात्रियों को हुई तो उन्होंने हंगामा करते हुए नारेबाजी शु्रू कर दी।
काउंटर पर तैनात बाबू जावेद खान और सन्तोष कुमार ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के प्रभारी दिनेश कुमार को दी। आधे घंटे बाद दिनेश ने मौके पर पहुंचकर यूटीएस को ठीक किया तब जाकर आरक्षण और टिकट का काम शुरू हुआ।
हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टिकट के लिए यात्रियों को घंटो कतार में खड़ा रहना पड़ा। हंगामा करने वालों में शिव कुमार वारी, मनीष सिंह, इन्तयाज अहमद, रामचन्द्र गुप्ता, दीपक कुमार, घनश्याम पटेल, शिव कुमार आदि शामिल रहे।