फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई स्टेशन ए-श्रेणी का, सुविधाएं नदारद

Sun, 10 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जंघई स्टेशन परिसर में लगा बारिश का पानी। 
विज्ञापन
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड का सबसे बड़ा स्टेशन जंघई मूल भूत सुविधाओं से वंचित है। करोड़ों रुपये महीने का राजस्व देने वाले स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है।   यात्री प्रतीक्षालय में जलजमाव, पुराना शौचालय जर्जर व खराब होना, पानी की टोटी खराब होना,
विज्ञापन


प्लेट फार्म काफी नीचा होना और रात में पूरे स्टेशन परिसर में अंधेरा होना यह दर्शाता है कि रेल महकमा जंघई को सिर्फ  कागजों में ही ए-श्रेणी स्टेशन घोषित कर रखा है। उसे यात्री सुविधाओं से कोई लेना देना नही है।

  जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रिओ की काफी भीड़ रहती है, यहां एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से वाराणसी जौनपुर इलाहाबाद व लखनऊ के लिए यात्री ट्रेनों का अदला बदली करते हैं। हण्डिया, सुरियावा, बदलापुर, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर तक यात्री यहां ट्रेन पकड़ने आते है।
विज्ञापन


जिससे रेलवे को लगभग डेढ़ करोड़ महीने इनकम होता है। उसके बाद भी यात्री सुविधाओं की अनदेखी की जाती है। प्लेट फार्म नबंर एक काफी नीचा है, टीन शेड पूरे रेल परिसर तक नही फैला है। जिससे बरसात में लोगो को भींग कर ट्रेन पकड़ना पड़ता है। जनरेटर होने के बाद भी रात में पूरे परिषर में अंधेरा रहता है। जिससे चोर उचक्के सक्त्रस्ीय रहते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें