फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बंद मकान से पांच लाख के जेवर समेत नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के सुरिस गांव में मंगलवार रात बंद पड़े मकान से चोर नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। घटना उस समय हुई, जब परिवार के लोग मकान बंद कर रिश्तेदारी में गए थे। गांव निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार सहित एक रिश्तेदारी में निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान मकान में ताला बंद देख देर रात चोर बारजे के सहारे घर में दाखिल हो गए। चोर कमरे में रखा बड़ा बाक्स तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने मकान का बारजा टूटा देखा तो इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। घर पहुंचने पर सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तहरीर ली। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें