फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बंद मकान से जेवर चोरी, पीड़िता ने दी तहरीर

विज्ञापन
चंदवक के खलिया ख़ास में हुई चोरी के बाद कमरे में तीतर बितर सामान। संवाद
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के खलिया खास गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान के चैनल का ताला तोड़कर कमरे की अलमारी व बक्से में रखे जेवरात चुरा लिया। घटना की जानकारी शनिवार को मिलने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। खलिया खास गांव की पीड़िता नरमी देवी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ घर से कुछ दूरी पर बने नवनिर्मित कमरे में अपने बेटे सतीश, राजेश, बृजेश व उनकी पत्नियों के साथ रह रही थीं। पुराने मकान में उनकी और उनकी तीन बहुओं नीतू, बिंदु, मुन्नी के गहने आलमारी और बक्से में रखे हुए थे। शनिवार दोपहर जब वह बंद मकान पर पहुंचीं तो देखा कि चैनल का ताला टूटा हुआ है और कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है। अंदर आलमारी और बक्से खुले थे और सामान बिखरा हुआ था। पीड़िता के मुताबिक अलमारी व बक्से में रखे सोने के कनफूल, नथिया, मांगटीका, सोने की चेन, चांदी की पायल और करधनी सहित पांच हजार रुपये चोरी हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के लोगों को सूचना दी। शनिवार शाम को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर चोरी की घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें