फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेन में यात्री के बैग से पांच लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। लुधियाना से ट्रेन में सवार होकर घर आते समय एक यात्री के बैग से पांच लाख के आभूषण चोरी हो गए। यात्री ने इसकी शिकायत स्थानीय जीआरपी से की है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकिया चक मुर्तजा पल्थी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने पत्नी व पुत्री के साथ लुधियाना से जलियांवाला बाग ट्रेन के बोगी संख्या बी 5 की सीट संख्या 44 पर बैठकर घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आ रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि ट्रेन में सफर के दौरान अटैची में रखा करीब पांच लाख का आभूषण दो मंगलसूत्र, दो झुमका, एक चैन, चार अंगूठी, दो कान की बाली, समेत चांदी का पायल अटैची से चोरों ने पार कर दिया। घर पहुंचकर अटैची खोला तो आभूषण गायब देख दंग रह गया। इसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय जीआरपी में की है। जीआरपी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की सफर के दौरान यात्री के बैग से जेवरात चोरी का मामला प्रकाश में आया था। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें