फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन लाख के आभूषण और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पवांरा थाना क्षेत्र के आदेपुर चटौरी गांव में बंद पड़े मकान का चोरों ने ताला तोड़कर करीब तीन लाख के गहने व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी कुंवर साहब तिवारी की कानपुर में फैक्ट्री है। उनका पूरा परिवार मुंबई में रहता है। सुबह गांव के लोगों ने चैनल का ताला टूटा देखा तो कुंवर साहब को घटना की जानकारी दी। वह कानपुर से गांव आए। घर में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था और सारे गहने व कीमती सामान गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी ली। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें