फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आभूषण कारोबारी के बेटे ने सात वीडियो क्लिप बनाकर पीया जहर और काटी कलाई, मौत

विज्ञापन
सुसाइड केस--रोते-बिलखते कलेक्ट्रेट में पहुंची मृतक की पत्नी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान घाट निवासी वासु सेठ (29) ने बुधवार की रात पत्नी से वीडियो कॉल करने और सात छोटे वीडियो क्लिप बनाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो में उसने पत्नी, सास-ससुर, साला और दोनों सालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने कहा ससुराल वाले उसे घरजमाई बनने और मां-बाप को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

वासु ने मरने से पहले अपनी पत्नी को मेसेज भी किया था। इसमें लिखा था- तुम्हारी कसम खा रहा हूं। न अपने आपको खत्म किया तो बोलना। पुलिस ने वीडियो और मृतक के पिता महेश सेठ की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आभूषण कारोबारी महेश सेठ ने बताया कि बेटे वासु उर्फ रमन (29) की शादी आठ वर्ष पहले भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के नौधन गांव निवासी जय प्रकाश सेठ की पुत्री पूजा सेठ के साथ हुई थी। एक महीने पहले पूजा ने भदोही में राज कॉलेज पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर वासु के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसे लेकर वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिता सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है पति-पत्नी में घर पर रहने को लेकर विवाद होता था। पति किराये पर कमरे लेकर रहने की तैयारी किया था लेकिन, पत्नी तैयार नहीं थी। चार माह पहले अपनी बेटी श्री (4) व बेटे राधे (2) को लेकर पूजा मायके चली गई थी। आरोप है कि वहां से पूजा व उसके मायके वाले आए दिन फोन कर वासु उर्फ रमन को तरह-तरह की धमकी दे रहे थे। इससे वासु उर्फ रमन तनावग्रस्त रहते लगा था। इधर, बेटे शिव के साथ रह रहा वासु ने जहर पीकर और हाथ की कलाई काटकर आत्महत्या कर ली। मौत के पहले उसने एक वीडियो बनाया,जो वायरल हो रहा है। वीडियो में वासु ने अपनी पत्नी, सास-ससुर, साले और साली पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
सब गलती तुम्हारी मम्मी की है, मुझे माफ कर देना...
वासु उर्फ रमन ने बुधवार की रात लगभग 11 बजे अपने कमरे में जाकर पूजा को वीडियो कॉल किया। उससे आत्महत्या कर लेने की बात कही। इसके बाद वीडियो बनाकर सात वर्षीय बेटे शिव से बातें करते हुए ब्लेड से हाथ की नस काट ली। कहा दादा-दादी की कोई गलती नहीं है। सब गलती तुम्हारी मम्मी की है। उसने रोते हुए कहा कि मुझे माफ कर देना।
पत्नी बोली, बेटा तो उनका खून था, क्यों नहीं बचा लिया
घटना की जानकारी होने पर पत्नी पूजा भी परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सास-ससुर उसे नहीं पसंद करते थे। पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। । पिता ने घर बेचकर शादी की थी। पूजा ने कहा कि मान लिया कि बहू होकर मैंं गलत हूं लेकिन, वासु तो उनका ही खून था। उसने जब जहर पीया तो उसे समय रहते क्यों नहीं बचाया गया। समय से अस्पताल ले जाते। सास-ससुर कभी साथ नहीं रहना चाहते थे लेकिन पति ने उसे कभी नहीं छोड़ा। यह अलग बात है कि कभी लड़ाई-झगड़ा करते थे, मारते थे। लेकिन पति उसे हमेशा समझाते भी थे।
मरने का शौक नहीं था, उत्पीड़न से उठा रहा आत्मघाती कदम
आत्महत्या से पहले वासु सेठ ने सात छोटे वीडियो क्लिप बनाकर पहले अपने हाथ की नसें काटीं और फिर एक प्लास्टिक के गिलास में जहर डालकर पी लिया। एक क्लिप में वह अपने बेटे से बात करते दिखाई दे रहा है। वीडियो में अपने हाथ की नसें काटने और मरने की बात कही। इसी तरह एक मिनट 24 सेकंड के वीडियो में वासु सेठ ने अपनी पत्नी, सास और दोनों सालियों श्रेया व संध्या विशाल को अपनी मौत का कारण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उन्हें जीने नहीं दे रहे थे और लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया कि उनके माता-पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य की इसमें कोई गलती नहीं है। उसे मरने का शौक नहीं था, लेकिन ससुराल वालों के अत्यधिक उत्पीड़न के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
बेटे को घरजमाई बनाना चाहते थे : मां
मां नीलम ने बताया कि बहू और उसके घर के लोग चाहते थे कि बेटा घरजमाई बनकर रहे। उनका कहना था कि घर में अपना हिस्सा बेचकर भदोही आकर रहो। आरोप है कि इसके लिए सास-ससुर, पत्नी-साली टाॅर्चर करते थे। वह बुधवार की रात करीब 11 बजे खाना देने आई थी तो फोन पर पत्नी से वाद विवाद हो रहा था। पति-पत्नी के झगड़ा होने के कारण वह नहीं बोलीं। बेटा भी खाना लेकर दरवाजा बंद कर दिया था। नीलम ने कहा कि दोषियों को कड़़ी से कड़ी सजा दिलाऊंगी।
ब्लेड से काट ली थी कलाई, पहले के घाव के भी थे निशान
वायरल हो रही तस्वीर और वीडियो में वासु के ब्लेड से कलाई काटने की बात सामने आई है। यही नहीं, वासु के हाथ पर पहले से भी घाव और कलाई काटने के सात निशान थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद पहले भी खुदकुशी की कोशिश की गई होगी। प्रभारी कोतवाली ने बताया कि कलाई पर पहले के घाव के करीब 7 निशान थे।
वायरल हो रहे वीडियो और मृतक के पिता महेश सेठ की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में सभी पहुलओं पर जांच की जा रही है।- गोल्डी गुप्ता, सीओ सिटी

सुसाइड केस--रोते-बिलखते कलेक्ट्रेट में पहुंची मृतक की पत्नी। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें