जौनपुर। गंगा गोमती के अस्तित्व को बचाने और जल संरक्षण के प्रति जन-जागरण के लिए यूथ इन एक्शन इंडिया संस्था ने निर्णय लिया है। रविवार को नगर के सिंह बैंक्वेट हाॅल में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोति बैठक में गोमती के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगामी 15 फरवरी से गोमती जीवन यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शतरुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह गोमती जीवन यात्रा 1500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा का शुभारंभ 15 फरवरी को गोमती के उद्गम स्थल पीलीभीत से होगा, जो विभिन्न जनपदों का भ्रमण करते हुए 13 मार्च को मार्कंडेय महादेव, कैथी स्थित गोमती-गंगा संगम पर संपन्न होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नदी के गिरते जलस्तर को रोकना और उसे प्रदूषणमुक्त बनाना है। इस मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह, राजवीर सिंह, मिथिलेश सिंह, श्यामदत्त, धीरेंद्र सिंह, प्रेम चौरसिया, वैभव गुप्ता, अमित सिंह आदि रहे।