फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप के धक्के से टूटा बूम, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
जीप के धक्के से टूटा रेलवे क्रासिंग का बूम जाम रहा बदलापुर-प्रयागराज मार्ग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन के भलुआही गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग का उत्तरी बूम सोमवार को जीप के धक्के से टूट गया। इससे घंटो जाम में फंसने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया।
विज्ञापन

बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के उत्तरी बूम गेटमैन अमित दुबे वाराणसी से सुल्तानपुर जा रही एक मालगाड़ी के आने के समय बंद कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई जीप ने टक्कर मारकर बूम तोड़ दिया। बूम के टूटने से काशन पर ट्रेनों का संचालन किया गया। इससे पूरे दिन लोग जाम से जुझते रहे। चाहे चार पहिया हो या फिर दो पहिया। काफी मशक्कत के बाद ही जाम से निकल पा रहे थे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बूम टूटने की सूचना पाकर मौके पर रेलवे की यांत्रिक विभाग की टीम पहुंचकर बूम को बनाने में जुट गए। उधर, मौके पर पहुंचे आरपीएफ एसआई राजेंद्र यादव ने चालक दयाशंकर यादव निवासी बासूपुर महराजगंज सहित जीप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें