22- कलेक्ट्रेट सभागार में भू-जलस्तर के सम्बंध में जेसीबी मालिकों के साथ बैठक करते डीएम दिनेश कुमार
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के समस्त जेसीबी मालिकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपंन हुई। डीएम ने कहा कि जिले का भू-जलस्तर निरंतर निचे गिरता जा रहा है। भू-जलस्तर बढाने के लिए 25 फरवरी को 100 तालाब जेसीबी से खोदा जाना है। डीएम ने जेसीबी मालिको से तीन दिन के लिए नि:शुल्क जेसीबी उपलब्ध कराने का बात कही। जिस पर जेसीबी मालिकों ने सहमति जताई। मालिकों ने कहा कि इस पुण्य कार्य के लिए सभी अपना सहयोग देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के भू-जलस्तर को बढाने के लिए सभी का संकल्पित होना होगा। उन्होंने ने बताया कि तालाब की खुदाई के उपरान्त पौधरोपड़ एवं बैठने के लिए बेन्च की व्यवस्था की जाएगी। गांव की नालियों को तालाब से जोड़ा जाएगा। ताकि गांव का पानी गांव से बाहर न जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व डा. सुनील वर्मा, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह तथा सभी विकाल खंडों के बीडीओ उपस्थित मौजूद रहे।