जौनपुर। विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में चार अंकों की सुधार के बाद जौनपुर जिला 69 वें पायदान पर है। सीएम डैशबोर्ड की यह रैंकिंग फरवरी 2025 की सभी जिलों की एक साथ जारी की गई। जनवरी में जनपद 74 वें स्थान पर था। इसका प्रमुख कारण यह है कि विकास कार्यों की शुरुआत न होना और धीमी गति से काम होना। वाराणसी मंडल और आस-पास के नौ जिलों में जौनपुर सबसे नीचे है। इसमें भदोही सबसे आगे 15 वें पायदान पर तो मऊ 16 वें स्थान पर है।
प्रदेश में शासन स्तर से हर महीने जिलेवार विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। इसकी समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव स्तर से की जाती है। फरवरी की रैंकिंग के अनुसार वाराणसी मंडल के तीन जिलों में सबसे अच्छी रैंकिंग गाजीपुर जिले की है। प्रदेश में पहले स्थान पर महराजगंज और दूसरे स्थान पर रामपुर है। हालांकि जब विकास और राजस्व की अलग-अलग समीक्षा की जाती है तो जौनपुर विकास में 24 तो राजस्व में 74 वें स्थान पर है।
संयुक्त रैंकिंग में वाराणसी और आस-पास के जिलों का स्थान
भदोही 15
मऊ 16
मिर्जापुर 25
आजमगढ़ 27
गाजीपुर 37
बलिया 40
वाराणसी 51
चंदौली 68
जौनपुर 69
................................................
वर्जन ...
सीएम डैशबोर्ड में जनपद की प्रगति सुधारने के लिए बैठक की जाएगी। इसे टॉप-10 में लाने का प्रयास होगा। फिलहाल जनपद कोर्ट स्तर पर लंबित राजस्व के मुकदमों के निस्तारण में प्रदेश में पहले नंबर पर है। फिर भी जिन कमियों के कारण रैंक में खराब प्रदर्शन रहा उसमें सुधार करने के लिए अधिकारियों की टीम लगाई जाएगी।
- डॉ.दिनेशचंद्र, जिलाधिकारी।