फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः मानसिक रूप से बीमार निकली बच्चा चुराने वाली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के भौराजीपुर मोहल्ले से बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला पुलिस की जांच में मानसिक रूप से बीमार पाई गई है। पुलिस ने उसे कोतवाली से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब चार बजे एक महिला भौराजीपुर मोहल्ले में कूड़ा बीन रही थी। उसी दौरान उसने पास में खेल रहे रामलाल के तीन वर्षीय बेटे को बोरे में भर लिया। बालक को बोरे में भरकर महिला भागने लगी। उस पर सुशीला देवी की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाते हुए दौड़ा लिया। राजा साहब के तालाब के पास महिला ने उसे पकड़ लिया। भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बच्चा चोरी करने वाली महिला की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बालक तब तक अचेत हो चुका था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार थी और कुछ भी बता नहीं पा रही थी। लिहाजा उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें