फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वंदे मातरम के जयघोष से देशभक्ति के रंग में रंगा जौनपुर

विज्ञापन
नगर पालिका जौनपुर की हुई सजावट । संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। ब्लॉक परिसर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजगरा विधानसभा प्रभारी राजीव सिंह बेदी, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने देशभक्ति गीतों पर खूब उत्साह मनाया। हाथों में तिरंगा थामे लोगों के भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर जलालपुर चौराहा पहुंची और वहां से बीबन मऊ गेट होते हुए पुनः चौराहे पर लौटी। बीडीओ रामविलास तथा प्रभारी एडीओ पंचायत अमित सिंह सरला, संजय गौड़, रामप्रसाद, राहुल सिंह, अवकाश यादव, सचिव एजाज अहमद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें