महराजगंज। ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ कोऑपरेटिव संजय राजभर को सौंपा।
रोजगार सेवक अध्यक्ष संतोष मिश्रा के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि विगत कुछ महीनों से विकास खंड महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं विकास खंड स्तर पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा बिना सेवकों के संज्ञान में लाए फर्जी तरीके से जियो टैग कराकर मस्टररोल निर्गत कर भुगतान कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत मया, शाहपुर नेवादा, मीरापुर केवल में लाखों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जबकि इस प्रकार के प्रकरण खुलने पर अन्य जगहों पर जांच के बाद ऐसे मामले उजागर हुए हैं। इस मौके पर राम पाल, मूलचंद, चंदन, पवन, संगीता शोभावती, सुमन, सुनीता सरोज, सूर्यलाल, पिंटू, गणेश आदि मौजूद रहे।