फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: छह लाख के गबन के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी(वीडीओ) विद्याधर यादव को सोमवार की देर शाम डीडीओ बीबी सिंह ने निलंबित कर दिया है। उन पर मनरेगा के तहत दो ग्राम पंचायत मयापुर व मीरापुर केवल में फर्जी तरीके से समतलीकरण के नाम पर छह लाख 17 हजार 412 रुपये निकालने का आरोप था, जो जांच में सही पाया गया। साथ ही उनको निलंबन की अवधि तक सुजानगंज ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज ब्लॉक के मयापुर व मीरापुर केवल ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी विद्याधर यादव तैनात रहे। वे मनरेगा के तहत मयापुर ग्राम पंचायत में प्यारेलाल, हीरालाल, सुखनंदन व उमाशंकर के खेत का बिना समतलीकरण कराए ही ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर तीन लाख 17 हजार 379 रुपये का गबन कर लिया। लगभग यही हाल उन्होंने मीरापुर केवल ग्राम पंचायत में किया था। इस ग्राम पंचायत में भी बजरंगबहादुर, विजय बहादुर, सूर्यनाथ शर्मा व हीरालाल के भी खेत का समतलीकरण नहीं कराकर तीन लाख 33 रुपये का गबन कर लिया था, जिसकी शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने सीडीओ को सौंपी, जिसके बाद डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी विद्याधर यादव को निलंबित करते हुए सुजानगंज से संबद्ध कर दिया है।
जांच में ग्राम विकास अधिकारी विद्याधर यादव के खिलाफ मिली शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद उनको निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें सुजानगंज ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है। - बीबी सिंह, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें