फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आवास प्लस सर्वे में जौनपुर प्रदेश में अव्वल, दूसरे नंबर पर खीरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आवास प्लस योजना के तहत गरीबों को आवास दिए जाने का सर्वे चल रहा है। अब तक 59 हजार 774 लोगों का सर्वे कर जौनपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जबकि खीरी जिला 59 हजार 265 सर्वे कर दूसरे स्थान पर है। सबसे अधिक खुटहन ब्लॉक में 6312 लोगों का सर्वे हुआ है। आवास प्लस योजना के लिए पात्रों का सर्वे के लिए 595 सर्वेयर लगे हैं, जो गांव-गांव सर्वे कर रहे हैं। अब तक 44193 सर्वे किया है। इसके अलावा आवास प्लस एप में सेल्फ सर्वे का भी विकल्प हैं, जिसके तहत 15739 लोगों ने खुद ही सर्वे किया है। विभाग के पास अब तक कुल 59 हजार 774 लोगों का सर्वे कराने का आंकड़ा आ चुका है। जिनकी यूनिक आईडी दे दी गई है। जिन्हें सर्वेक्षण यूनिक आईडी मिल गई है वे आवास के लिए पात्र है। सर्वे 25 फरवरी तक पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। सर्वे के बाद सत्यापन कराया जाएगा कि सर्वे ठीक हुए या नहीं।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में इतने सर्वे -डीआरडीए कार्यालय से 22 फरवरी तक मिले आंकड़ों में खुटहन ब्लॉक में 6312, सुइथाकला 4544, रामनगर में 4085, 4188, डोभी में 3841, बदलापुर में 3586, रामपुर में 3532, महराजगंज में 3374, शाहगंज में 3330, केराकत में 2458, मडियाहूं में 2019, करंजाकला में 2705, मुफ्तीगंज में 2323 मछली शहर में 2216, मुंगराबादशाहपुर में 1941, जलालपुर 1921, बक्शा 1835, सिरकोनी में 1828,सिकरारा में 1274, धर्मापुर में 744 आवासों का सर्वें किया गया है।
प्रदेश में आवास प्लस सर्वे में जौनपुर प्रथम स्थान पर है दूसरे नंबर पर खीरी जिला है। अब तक 59774 लोगों के आवासों का सर्वें किया जा चुका है। इनकों युनिक आईडी दे दी गई है। सर्वे का कार्य 25 फरवरी तक पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।-कृष्ण करुणाकर पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें