जौनपुर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 22 व 23 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जनपद के खिलाड़ियों ने आठ रजत पदक व सात कांस्य पदक जीता। पदक विजेताओं में पुरुष वर्ग ईपी स्पर्धा में रजत पदक योगेश निषाद, राजकुमार बिंद, अजीत कुमार, विपिन पांडेय, सेवर स्पर्धा में चंद्रचूर नारायण, आशीष यादव, अर्पित, गोविंद यादव, फॉयल स्पर्धा में राहुल निषाद, दिवाकर निषाद, आदित्य शुक्ला, विवेक पाल, महिला वर्ग ईपी स्पर्धा में शुभी मौर्या, अंशिका यादव, स्नेहा पांडेय शामिल हैं। अयोध्या से लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। तलवारबाजी संघ के पदाधिकारी रविशंकर गुप्ता व अजीत साहू ने उपरोक्त खिलाड़ियों को बधाई दिया। संघ के सचिव एवं प्रशिक्षक लालजी निषाद ने खिलाड़ियों को बधाई दी ।