फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः जिला पंचायत सदस्य को गोली लगने की उड़ती रही अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य को गोली मारने की अफवाह रविवार को उड़ती रही। छानबीन में ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिस जिला पंचायत सदस्य को गोली लगने की अफवाह फैली, वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है और चुनाव के दौरान उस पर पुलिस पर फायरिंग का भी आरोप लगा था। चुनाव जीतने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। इस संबंध में केराकत कोतवाली प्रभारी त्रिवेणीलाल सेन का कहना है कि कुछ लोगों ने मोबाइल पर ऐसी घटना की सत्यता जानने के लिए फोन किया था। छानबीन में ऐसी किसी सूचना की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें