फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Accident: कोहरे का कहर... बरात से लौट रही बेकाबू कार खड़े ट्रक में भिड़ी, एक की मौत; सात लोग घायल

Sun, 19 Jan 2025 10:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कोहरे के चलते बरातियों से भरी कार खड़े ट्रक में भिड़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर के पास रविवार की सुबह बरात लेकर वापस लौट रही कार अचानक बेकाबू होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीन लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया है। एक शख्स की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शादी का माहौल गम में बदल गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सटवां गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अंकुर सिंह की बरात मध्य प्रदेश के रीवा के सतना स्थित मनगवां गई थी। कुछ बराती रात में ही कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर गांव के पास पहुंची कि घने कोहरे के कारण बेकाबू होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई। 

विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

हादसे में सटवां गांव निवासी सुरेश सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे पुष्पेंद्र सिंह (55), प्रदीप सिंह (65), अजीत सिंह (40), अवजीत सिंह (25), ऋषि सिंह (27), डब्लू सरोज (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक तालिब (30) निवासी कोदहूं को मामूली चोट आई है। 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं सभी घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह को प्रयागराज रेफर कर दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कोहरे के चलते बरातियों से भरी कार ट्रक में जा भिड़ी। जिसमें एक की मौत हो गई है। सात बराती घायल हुए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें