फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आयुष्मान कार्ड बनाने में जौनपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आयुष्मान योजना के तहत 70 प्लस उम्र के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने में जौनपुर पहले स्थान पर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में 76174 लोगों का कार्ड बनाकर सूची में पहले स्थान पर है। चयनित लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 71 अस्पतालों का चयन किया गया है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड अभियान के तहत बनाया जा रहा है। इसके लिए वोटर आइडी कार्ड की भी मदद ली जा रही है। अभी तक जिले में करीब 76 हजार 174 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। शासन की ओर से निर्देशित किया गया है कि सभी बुजुर्गों को इस योजना से जरूर जोड़ें। ऐसे में यह पहल इसी कड़ी का हिस्सा है। अभियान को गति देने के लिए अधिक से अधिक बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को काफी आसान किया गया है। इसे घर बैठे एप से अथवा सहज जनसेवा केंद्र, जिला अस्पताल, सीएचसी, पंचायत भवन के अलावा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में आधार कार्ड व वोटर आइडी के साथ लेकर जाकर बनवाया जा सकता है। आयुष्मान योजना के तहत चयनित मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 71 अस्पताल संबद्ध किए गए हैं। इसमें 24 सरकारी अस्पताल और 47 निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध अस्पतालों में चयनित मरीज अपना इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव यादव ने बताया कि जिले में 76174 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड अभियान के तहत बनाया जा चुका है। यह कार्ड प्रदेश के अन्य जनपदों से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में जौनपुर जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि सीएचसी, आशा, सीएचओ के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जनपद में ऐसे लोग जिनकी उम्र 70 साल से अधिक हो चुकी है, वह अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्ड बनवा सकते हैं। बीमार पड़ने पर किसी भी चयनित अस्पताल में इलाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें