फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही छह प्लेटफार्म का होगा जौनपुर रेलवे जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब जौनपुर रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों के आवागमन और ठहराव करने में दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शीघ्र ही यह रेलवे जंक्शन छह प्लेटफार्म का हो जाएगा। एक और प्लेटफार्म बनाने का कार्य शुरू हो गया है। नया प्लेटफार्म बनने के बाद ट्रेनों को आउटर पर नहीं रोकना पड़ेगा।
विज्ञापन

जौनपुर रेलवे जंक्शन से 11 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। हालांकि लॉक डाउन से पहले कुल 24 जोड़ी ट्रेनें चलती थीं। इस जंक्शन पर पांच प्लेटफार्म होने से कई ट्रेनों का ठहराव करने में दिक्कत होती थी। प्लेटफार्म खाली नहीं होने से ट्रेनों को आउटर पर ही रोक दिया जाता था। कई बार तो घंटों इंतजार के बाद प्लेटफार्म खाली होता था। प्लेटफार्म पर ट्रेन नहीं पहुंचने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे गंभीरता से लेते हुए रेलवे विभाग ने एक और प्लेटफार्म बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पिछले दिनों जीएम के आगमन के बाद इसमें तेजी आई है। छह नंबर प्लेटफार्म बनने के बाद काफी हद तक ट्रेनों के आवागमन में सहूलियत होगी। इसका निर्माण प्लेटफार्म नंबर पांच के सामने किया जा रहा है।
जौनपुर रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर पांच के सामने एक और प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। अतिरिक्त प्लेटफार्म बन जाने से ट्रेनों के आवागमन में काफी सहूलियत होगी। ट्रेनों को आउटर पर रोकनी नहीं पड़ेगी। - वीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें