तलाशी लेने पर पैंट के दाहिने जेब से 500 रुपये के 10 नोट मिले। एक कार्ड बैग मिला। जिसे खोलकर देखा गया तो सात कार्ड बरामद हुए। जिसमें एक आधार कार्ड अजय सिंह का मिला। एक वोटर आईडी विनय सिंह निवासी इजरी बाकराबाद का मिला और दो पैन कार्ड अजय कुमार सिंह का मिला। एक पैन कार्ड रितेश का मिला, दो एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंकों के मिले। पैंट के बाईं जेब से दो मोबाइल फोन बरामद हुुए।
क्या है पूरा मामला
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में अजय सिंह ने बताया कि वह गिरोह का मुखिया है और उसके साथी अरविंद सिंह पटईल रत्नूपुर थाना चंदवक का निवासी है। इंद्रजीत उर्फ अन्नू सरोज निवासी ग्राम निहालपुर सोहनी थाना केराकत, शुभम सिंह उर्फ गोलू निवासी ग्राम इजरी थाना जलालपुर भी उनके लिए काम करते हैं। वे सभी मिलकर किसी न किसी बहाने पैसे वालों व बेरोजगार लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार ठगने की मंशा से किसी को प्रापर्टी दिलाने, किसी को गाड़ी दिलाने, किसी को नौकरी दिलाने, किसी को जाली नोट देकर भारी मुनाफा प्राप्त करने का आश्वासन देते हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताई ये बात
पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि किसी को नकली सोने की बिस्किट व गहने देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं और उनसे पैसा लेकर अपना अपना लोकेशन बदल देते हैं। जब ठगे गए व्यक्तियों द्वारा दबाव बनाया जाता है तो उनको झांसे में रखने के लिए किसी और को ठगकर लिए हुए रुपरों में से कुछ वापस कर देते हैं और ठगे गए व्यक्तियों को बात करके बराबर भ्रम में रखते हैं।