फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खेत में बिछा था नंगा तार, करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 18 Sep 2022 01:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर के बुढनेपुर गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि रात में फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में नंगा तार बिछाया गया था। उसी खेत में शौच के लिए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में खुटहन थाना क्षेत्र के बुढनेपुर गांव में शनिवार की रात में फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में नंगा तार बिछाया गया था। उसी खेत में शौच के लिए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने तार बिछाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया तब जाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

बुढ़नेपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार शनिवार की शाम को घर से शौच के लिए निकले थे। रात तक नहीं आने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात कहीं पता नहीं चला। सुबह उनका शव पास के ही जोखापुर गांव स्थित एक खेत में मिला।
परिवार के लोगों ने बताया कि जहां शव था वहीं तार था। वह शौच के लिए जा रहे थे, रास्ते में तार बिछाया गया था। उसमें करंट भी प्रवाहित था। उसी की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने नियम विरूद्ध तार फैलाने की वजह से हादसा होने की बात कहते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे खुटहन थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें