मीरगंज। जंघई चौकी पर तैनात एक सिपाही की करतूत का वीडियो बना कर एक युवक ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही उस युवक को धमका रहा है। य़ुवक भारतीय किसान यूनियन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। किसान यूनियन ने चेताया है कि अगर सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव का कहना है कि बभनियांव गांव निवासी विकास यादव 25 सितंबर को सब्जी लेने जंघई जा रहा था जंघई चौकी का सिपाही उसे फाटक पर मिल गया और धमकी देने लगा गाली दिया और कहने लगा कि तुम्हें फर्जी मुकदमा में फंसा दूंगा। इस बात की शिकायत विकास यादव ने किसान यूनियन से किया है। उसका कहना है कि सिपाही एक जाति के लोगों को गाली दे रहा था जिसका उसने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इसी बात से वह खार खाए बैठा है। वीडियो वायरल होने से नाराज होकर सिपाही धमका रहा है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने बताया कि इसकी सूचना एलआईयू पुलिस इंस्पेक्टर डीके सिंह को एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से दी गई है।