फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छठ पूजा के दौरान पाइप में उतरा करंट, दो श्रद्धालु झुलसे; सप्लाई कटवाकर घायलों को निकाला गया

Tue, 28 Oct 2025 10:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

UP News: उत्तर के जाैनपुर जिले में छठ पूजा के दाैरान दो लोगों को करंट लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बौलिया घाट पर माैजूद पुलिस और लोगों ने तुरंत झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
करंट से झुलसे लोगों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब छठ पूजा के दौरान लोहे की पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना शाहगंज नगर के राम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर हुई, जहां उर्ध्वगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

विज्ञापन


शाहगंज नगर के डफर टोला निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा (40) पुत्र रामजी विश्वकर्मा और पक्का पोखरा निवासी राजकुमार मोदनवाल (17) पुत्र अशोक मोदनवाल अपने परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल होने आए थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। 

बारिश से बचने के लिए दोनों मंदिर परिसर में बने टीन शेड के नीचे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि शेड को सहारा देने वाली लोहे की पाइप में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।
विज्ञापन

करंट लगते ही दोनों श्रद्धालु जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन

मची अफरातफरी

पुलिसकर्मियों ने तत्काल विद्युत सप्लाई कटवाकर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मामला संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें