फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भरभराकर गिरी घर की दीवार, मलबे में दबकर पिता-बेटी की मौत, दूसरी बेटी घायल, मचा कोहराम

Fri, 05 May 2023 08:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

बरैंया काजी गांव निवासी राजधारी(40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह काम पर गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद सब्जी लेने बाजार चले गए। शाम को उनकी पत्नी सुमित्रा की तबियत खराब हुई तो वह बच्चों को घर पर छोड़कर मल्हनी बाजार में दवा लेने चली गईं थी। इसी बीच राजधारी सब्जी लेकर लौट आए।
विज्ञापन
भरभराकर गिरी घर की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बरैया काजी गांव में गुरुवार देर शाम कच्चे मकान की दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। दूसरी पुत्री घायल हो गई। बरैया गांव निवासी रामधारी (40) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव के पुराने कच्चे घर में रहते थे। पिछले दिनों बारिश में घर की एक दीवार कमजोर हो गई थी।

विज्ञापन


बीती शाम वह काम करके लौटे थे और परिवार के साथ खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। पत्नी सुमित्रा मल्हनी बाजार में दवा लेने गई थी। घर में एक दीवार के पास रामधारी और उनकी दो पुत्रियां चंचल (8) और दीपांजलि (12) बैठी थीं। इसी दौरान एक तरफ की दीवार गिर गई। उसके मलबे में दबकर रामधारी और उनकी दोनों पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तीनों को मलबे से बाहर निकाला। तीनों को मल्हनी बाजार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां राजधारी की मौत हो गई। दोनों बेटियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia Crime: बलिया में एनकाउंटर से डर रहे गैंगस्टर, तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, कई मामले हैं दर्ज

विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में दीपांजलि ने भी दम तोड़ दिया। चंचल इलाज के बाद घर आ गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर जायजा लिया गया है। इस मामले में एसडीएम से वार्ता करके मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें