केराकत पुलिस ने लूटकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोप अभी पकड़ से बाहर है। सेनापुर नहर की पुलिया के पास से तीनों को पकड़ा गया था। लूट के रुपये और असलहा भी बरामद किया गया है।
नए साल के पहले दिन वक्रांगी संचालक आशुतोष राजभर से डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने बुधवार को सफल अनावरण किया। केराकत पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। इस मामले में एक सिपाही विनोद यादव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
सीओ केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि साल के पहले दिन बुधवार की सुबह डेहरी मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर आशुतोष राजभर से लूटपाट की थी। घटना के बाद पुलिस ने चार टीमें बनाकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
बुधवार की भोर में सेनापुर नहर की पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी, विकास राजभर, विशाल यादव, विशाल राजभर इनके पास से लूट के 60,000 रुपये में से 34,420 रुपये, एक तमंचा, और चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी किशन यादव उर्फ गोलू अभी फरार है। घटना के दौरान किशन ने वक्रांगी संचालक की गतिविधियों की रेकी कर अपने साथियों को सूचना दी थी। इस मौके पर केराकत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, क्राइम इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनीत राय आदि मौजूद रहे।